कौन से डॉक्यूमेंट आते हैं काम:—
UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, नाम के मामले में यूजर को पहचान के प्रमाण (POI) दस्तावेजों की एक स्कैन कॉपी जमा करनी होगी। जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि शामिल हैं। पते के मामले में पते के प्रमाण के दस्तावेज (POA) जैसे बैंक स्टेटमेंट/पासबुक, राशन कार्ड, पानी का बिल आदि। हालांकि, जेंडर अपडेट करने के मामले में किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है।