7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIC Share Price 7 August: कंपनी के मुनाफे में आया 23% का उछाल, शेयर में दिखी तेजी, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

Motilal Oswal LIC Rating: LIC ने पहली तिमाही में अच्छी परफॉर्मेंस दी है। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 23 फीसदी बढ़ गया है। इन नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल और गोल्डमैन सैश जैसी प्रमुख ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयर पर 'Buy' और 'Neutral' रेटिंग दी है।
2 min read
Google source verification
LIC Share Price News

LIC के शेयर पर 'Buy' रेटिंग मिली है। (फोटो: AI)

LIC Share Target Price: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर ने हरे निशान के साथ शुरुआत की। NSE पर शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। सरकारी बीमा कंपनी ने जून तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 13,492 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 10,986 करोड़ रुपये था।

मार्केट में सबसे आगे LIC

IRDAI के आंकड़ों के अनुसार, एलआईसी देश की लाइफ इंश्योरेंस मार्केट में सबसे आगे बनी हुई है। फर्स्ट-ईयर प्रीमियम इनकम में इसकी कुल हिस्सेदारी 60.1 फीसदी है। इस तिमाही में कंपनी की इंडिविजुअल बिजनेस में 38.89 फीसदी और ग्रुप बिजनेस में 70.9 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी रही।

प्रीमियम इनकम में भी बढ़ोतरी हुई

पहली तिमाही में कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 7 फीसदी बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये रही। इंडिविजुअल बिजनेस से आने वाला प्रीमियम 6 फीसदी बढ़कर 75,416 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 71,474 करोड़ रुपये था। वहीं, ग्रुप बिजनेस का प्रीमियम 9 फीसदी बढ़कर 51,834 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 47,726 करोड़ रुपये था।

एलआईसी शेयर (LIC Share Price)

शेयर बाजार खुलते ही LIC के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और यह 936.85 रुपये तक पहुंच गया। इस शेयर पर दो ब्रोकरेज फर्म्स ने 'बाय' रेटिंग दी है। कंपनी के शेयर ने पिछले 1 हफ्ते में -7.48 फीसदी, 1 महीने में -9.75 फीसदी और 1 साल में -11.20 फीसदी का रिटर्न दिया है।

क्या है ब्रोकरेज फर्म्स की राय?

गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने एलआईसी पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखते हुए 475 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 22.5 फीसदी ज्यादा है। Emkay Global ने 'बाय' रेटिंग दोहराते हुए 550 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है, जो करीब 42 फीसदी की बढ़त दिखाता है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने भी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 480 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा भाव से करीब 24 फीसदी ज्यादा है। तीनों ब्रोकरेज फर्म्स ने वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) में 61 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी और VNB मार्जिन में 22.9 फीसदी सुधार को इसकी वजह बताया।

पॉलिसी बिक्री और मुनाफे में सुधार

जून तिमाही में एलआईसी ने 31.02 लाख इंडिविजुअल पॉलिसी बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि के 30.40 लाख पॉलिसी से 2 फीसदी ज्यादा है। एन्युलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) के आधार पर कंपनी का कुल प्रीमियम वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 13,692 करोड़ रुपये रहा।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)