
महज 10 हजार खर्च करके आपकी हो जाएगी नई Maruti Ciaz फेसलिफ्ट
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी अपनी पॉप्युलर सेडान सियाज का फेसलिफ्ट अवतार भारत में लॉन्च करने वाली है और आज यानि 10 अगस्त से इस कार की प्रीबुकिंग शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि महज 10 हजार में आप इस कार की बुकिंग कर सकते है।
बता दें कि नई सियाज फेसलिफ्ट में आपको अपडेट फीचर मिलेंगे जो पिछली कार से काफी बेहतर है। सियाज आगामी 20 अगस्त को भारत में लॉन्च की जाने वाली है। इस कार के भारत में लॉन्च होने के बाद कई अन्य सेडान कारों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
जानिए फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
Maruti Suzuki Ciaz के नए फेसलिफ्ट अवतार में आपको 1.5 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो माइल्ड हाइब्रिड SHVS (स्मार्ट हाइब्रिड वीइकल सिस्टम) से लैस किया जाएगा। आपको बता दें कि इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का आॅप्शन भी मिलने की उम्मीद है। अगर बात करें कार के अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटों के अलावा कार का जबरदस्त एग्रेसिव लुक देखने को मिलेगा।
Published on:
10 Aug 2018 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
