24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honda की इस सेडान को धड़ल्ले से खरीद रहे लोग, कीमत स्विफ्ट डिजायर से भी कम

आज हम आपको इस कार के उन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे प्रभावित होकर लोग इस कार को भारी संख्या में खरीद रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 23, 2018

honda new generation amaze

Honda की इस सेडान को धड़ल्ले से खरीद रहे लोग, कीमत स्विफ्ट डिजायर से भी कम

नई दिल्ली: महज तीन महीने पहले लॉन्च की गयी Honda की नई अमज़े कार को जनता इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स देगी ये बात शायद कंपनी भी नहीं जानती थी। लोगों में इस कार को खरीदने के लिए जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है और महज तीन महीने में इस कार के 30,000 यूनिट्स बिक चुके हैं जो कि एक बहुत बड़ी बात है। पिछले बीस साल के रिकॉर्ड में ऐसा पहली बार हुआ है, अगर आप भी इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको इस कार के उन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे प्रभावित होकर लोग इस कार को भारी संख्या में खरीद रहे हैं।

B'ay Spcl: गौहर खान चलाती हैं इतनी महंगी कार, जानकार नहीं कर पाएंगे यकीन

honda amaze के फीचर्स

Honda की नई अमेज़ में फोर-सिलिंडर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90PS का मैक्सिमम पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और डीजल इंजन की बात करें तो ये 1.5 लीटर का है जो 100PS का पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में CVT गियरबॉक्स दिया गया है।

एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए आईआईटी मद्रास ने बनाया कमाल का सीट सेंसर, जानें कैसे करेगा काम

अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने पड़ेंगे। सेफ्टी के लिए इस नई कार के सभी वेरिएंट्स में डुअल फ्रंट SRS एयरबैग्स, (EBD) इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ (ABS) एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रिवर्स पार्किंग के साथ ब्रेक असिस्ट दिया गया है। ये फीचर्स इस कार को एक्सीडेंट के दौरान सेफ रखते हैं जिससे कार चलाने और उसमें बैठने वाले लोग सुरक्षित रहते हैं।

एक-दूसरे से बेहद अलग हैं Pulsar की ये बाइक्स, अपनी जरूरत और स्टाइल के हिसाब से चुनें

इन सस्ती बाइक्स में मिल रहा ABS, फिसलन भरी सड़क पर भी गिरेगी नहीं आपकी बाइक