
16 नवंबर को बाजार में दस्तक देगी मर्सिडीज की ये c-class कार, जानें क्या होगा खास
नई दिल्ली: जर्मन लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज ने इस साल कई कारें मार्केट में लॉन्च की है लेकिन लेकिन इनमें से कई कारें हैं जो अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुई है ऐसी ही एक कार है मर्सिडीज सीएलएस क्लास। कंपनी अब इसे भारत में भी लॉन्च करने जा रही है। मर्सिडीज़ सीएलएस क्लास की इस नई कार को नए डिजाइन के साथ 16 नवंबर को लॉन्च करेगी।
डिजाइन की बात करें तो इस कार के फ्रंट में चौड़ी और लंबी ग्रिल होगी और हेडलैंप्स पर एरो की शेप में DRLs होंगे। भारत में यह पेट्रोल और डीज़ल, दोनों के ही वेरियंट में उपलब्ध होगी।
इंजन- इंजन की बात करें तो, इसके पेट्रोल वेरियंट के लिए बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है, वहीं कहा जा रहा है कि डीजल वाले वेरियंट में CLS300d इंजन होगा जोकि 4 सिलेंडर वाला होगा और इसका वजन 2 किलो का होगा। यही इंजन हाल ही में अपडेट की गई सी-क्लास फेसलिफ्ट और ई-क्लास में भी है। हालांकि यह सी-क्लास और ई-क्लास मॉडल्स में दिए गए इंजन के मुकाबले नई सीएलएस में ज्यादा पावर जेनरेट करेगा।
AUDI और BMW की इन कारों से होगा मुकाबला-
नई सीएलएस को इंटरनैशनल मार्केट में इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था, ई-क्लास की तर्ज पर आधारित इस नए मॉडल में एस-क्लास मॉडल से भी कुछ फीचर्स लिए गए हैं। मर्सिडीज़ बेंज़ सीएलएस भारत में आउडी ए7 (Audi A7) और बीएमडब्लू 6 सीरीज जीटी (BMW 6-Series GT) को कड़ी टक्कर देगी। इसकी कीमत एस-क्लास और ई-क्लास मॉडल्स से कम यानी 75 लाख की हो सकती है।
Updated on:
06 Nov 2018 11:32 am
Published on:
06 Nov 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
