scripticc awards 2022 list suryakumar yadav icc mens t20i cricketer of the year 2022 | सूर्यकुमार यादव बने आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय | Patrika News

सूर्यकुमार यादव बने आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2023 09:04:04 am

Submitted by:

lokesh verma

ICC Awards 2022 : तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड से सम्मनित किया गया है। सूर्यकुमार यादव ने इस उपलब्धिक पर कहा कि यह बहुत अच्छा अहसास है, क्योंकि 2022 मेरे लिए अद्भुत था। नॉटिंघम में तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया पहला शतक उनके लिए खास था।

suryakumar-yadav.jpg
सूर्यकुमार यादव बने आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय।
ICC Awards : भारत के करिश्माई तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड देनें का ऐलान किया गया है। ये सम्मान जीतने वाले सूर्यकुमार यादव पहले भारतीय भी बन गए हैं। सूर्यकुमार ने प्रतिष्ठित सम्मान पाने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन, जिम्बाब्वे के आफ स्पिन आलराउंडर सिकंदर रजा और पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने इस उपलब्धिक पर कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद, आईसीसी ने मुझे आईसीसी टी20 क्रिकेटर आफ द ईयर नामित किया। यह बहुत अच्छा अहसास है, क्योंकि 2022 मेरे लिए अद्भुत था। व्यक्तिगत रूप से मैंने 2022 में खेली गई कुछ पारियों का आनंद लिया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.