17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AUS 2nd Test: कप्तान रोहित शर्मा फिर फ्लॉप, अपने नाम किया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे Pink Ball Test में एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने निराश किया। वह दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे।

2 min read
Google source verification

रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में सीरीज का एक मात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को पहली पारी में 337 रन बनाने के बाद भारत को दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 128 पर 5 विकेट झटक अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस तरह दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 29 रन की लीड ली हुई है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत दूसरा टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पिंक बॉल टेस्ट यानि डे-नाइट टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 6 रन बनाए। साल 2024 में तीसरी बार है जब रोहित शर्मा टेस्ट मैच की दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं।

यह भी पढ़ें- IPL मेगा ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, अब हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

रोहित शर्मा से पहले 1971 में अशोक मांकड और 2004 में आकाश चोपड़ा एक सीजन में 3-3 बार दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके थे। भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा से ज्यादा बार दोनों पारियों में वीरेंद्र सहवाग दहाई के आंकड़े को छू नहीं सके थे। वीरेंद्र सहवाग 2006 सीजन में चार बार दहाई के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे थे। रोहित शर्मा के अलावा सनत जयसूर्या और मोमिनुल हक ही दो अन्य कप्तान हैं जो एक कैलेंडर ईयर में तीन बार टेस्ट की दोनों पारियों में दहाई छू पाने में असफल रहे थे।

यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW 2nd ODI Live Streaming: भारतीय टीम करेगी पलटवार या ऑस्ट्रेलिया जीतेगी सीरीज? जानें कब और कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला लंबे समय से खामोश है। ऐसे में बतौर कप्तान उनके बल्ले से रन नहीं निकलने से वह आलोचकों के निशाने पर है। उन्होंने आखिरी बार शतक Mar 2024 को धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इस मैच को भारत ने पारी और 64 रन से जीता था।

#BGT2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग