नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज उपुल थरंगा (Upul Tharanga) नाबाद 53 की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका लीजेंड्स ने (sri lanka legends) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) के छठे मुकाबले में शनिवार को वेस्टइंडीज लीजेंड्स (West indies legends) को पांच विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ब्रायन लारा की 49 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 53 रन की पारी बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने थरंगा के 35 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे नाबाद 53 रन के दम पर 19 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया।