8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur News: मॉर्निंग वॉक में निकले मां-बेटे को हाइवा ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Road Accident: बिलासपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Oct 2024, 1:23 PM IST

cg road accident

Bilaspur News: बिलासपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने मासूम बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। मौत के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका 35 साल की गायत्री बंजारे है। जो गतौरा गांव के शंकर नगर निवासी मोहन लाल बंजारे की पत्नी है। वहीं बेटे परेश बंजारे की उम्र महज 7 साल थी। गायत्री अपने बच्चे को लेकर सुबह करीब 5 बजे मार्निंग वॉक पर निकली थी। अभी वे आंबेडकर चौक के पास पहुंचे ही थे कि सामने की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे राखड़ से भरा हाइवा ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: दर्दनाक हादसा! पिकअप वाहन ने पिता को रौंदा, मौत देखकर चीख उठी घायल बेटी

Bilaspur News: गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

इधर इस घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शव रख कर आरोपी को पकडऩे व मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। बता दें कि लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और भारी वाहनों पर बैन लगाने की मांग लोगों ने की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो भीड़ ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। मुआवजे का आश्वासन मिलने पर करीब 5 घंटे बाद लोगों ने जाम खत्म किया।