1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: गत्ते के डिब्बों में दो टुकड़ो में मिली महिला की लाश, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

दिल्ली के जसोला में सड़क किनारे गत्ते के डिब्बों में एक युवती का शव दो टुकड़ो में कटा मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 22 Jun 2018, 5:37 PM IST

murder

दिल्ली: गत्ते के डिब्बों में दो टुकड़ो में मिली महिला की लाश, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

नई दिल्ली। दिल्ली में हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे गत्ते के डिब्बों में एक युवती का शव दो टुकड़ो में कटा मिला है। शव का पहला हिस्सा एक डिब्बे में तो दूसरा हिस्सा दूसरे डिब्बे में मिला है। पुलिस को लाश के पास से एक बैग भी मिला है। लाश को मिले 24 घंटे हो गए हैं लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के लिए इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाना अब बड़ी चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक : भाजपा विधायक के कार्यालय में एक युवती ने किया हंगामा, बताया खुद को पत्‍नी

दो टुकड़ों में मिली लाश

बता दें कि यह लाश गुरुवार को जसोला से कार्टन से बारमत हुई है। लाश दो टुकड़ों में मिला है। पुलिस ने बताया कि जब डिब्बे को खोला गया तो एक डिब्बे में लड़की का पैर मिला और दूसरे में धड़ मिला है। अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक हत्या के सभी साक्ष्य नष्ट कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के लिए दिल्ली-एनसीआर में गुमशुदगी के मामलों को खंगाला जा रहा है।

मरने वाली युवती की उम्र लगभग 30 के आसपास

पुलिस के अनुसार मरने वाली युवती की उम्र लगभग 30 के आसपास है। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शव के जो टुकड़े मिले हैं उन पर कपड़े भी हैं। इन कपड़ों को देख कर ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े किए गए हों। फिर मौका मिलते ही गत्ते के डिब्बों में रखकर लाश को सुनसान रास्ते में फेंक दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस ने बताया कि जहां से लाश मिली है अब वहां रोड़ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शक जाहिर करते हुए बताया कि हो सकता है कि शव के टुकड़े रात में छोड़े गए हो।, इसलिए हत्या का सुराग मिलने में मुश्किलें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें-तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर तंज, नीतीश भ्रष्टाचार के 'धृतराष्ट्र'

लाश के आसपास मंडरा रहे थे कुत्ते

आपको बता दें कि लाश के बारे में किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी थी। दरअसल, कार्टन के आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। लोगों की नजर उस कार्टन पर पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन जब पुलिस ने डब्बे को खोला तो उसमें रखी कटी हुई लाश देख कर हैरान रह गई।