6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: फिरोजपुर में जैश के 7 आतंकियों घुसने की खबर, दिल्ली पहुंचने की रचाई साजिश

पंजाब के फिरोजपुर में 7 आतंकियों के घुसने की खबर सामने आई है। सातों आतंकी खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 15 Nov 2018, 12:44 PM IST

news

पंजाब: फिरोजपुर में जैश के 7 आतंकियों घुसने की खबर, दिल्ली पहुंचे की रचाई साजिश

नई दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर में 7 आतंकियों के घुसने की खबर सामने आई है। सातों आतंकी खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। इन आतंकियों को फिरोजपुर में देखा गया है। आतंकी घुस आने की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी नाकों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी है। बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल को अर्लट कर दिया गया है। इसके साथ भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया रिपोर्ट से उजागर हुआ है कि सभी आतंकी दिल्ली पहुंचने की साजिश रच रहे हैं। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

तेज प्रताप की फिर बिगड़ी तबीयत, भूखे पेट कर रहे थे गोवर्धन परिक्रमा

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद: छठ पूजा पर लालू के घर पसरा सन्नाटा, नीतीश के आवास पर रौनक

पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर सामने आई थी। यहां चार संदिग्ध युवकों ने हथियारों के बल पर युवक से इनोवा कर छीन फरार हो गए थे। वारदात को अंजाम जम्मू बॉर्डर पर माधोपुर और सुजानपुर के बीच दिया गया था। इनोवा के ड्राइवर राजकुमार ने तभी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की।

इंटरनेट पर लीक हुई प्राइवेट फोटो मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षरा हासन ने दर्ज कराई एफआईआर

वहीं, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया था। टैक्सी के हाईजैक होने से 2016 की तरह पठानकोट एयरबेस जैसे हमले की आशंका पैदा हो गई है।