नई दिल्ली। आई मॉनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) के नाम से इस्लामिक बैंक चलाने वाले मोहम्मद मंसूर खान ने लोगों को बड़े रिटर्न का वादा किया था। बेहतर रिटर्न्स के नाम पर उसने सैकड़ों करोड़ रुपए जमा कर लिए और अब वह देश छोड़कर फरार हो गया है। कुछ दिन पहले ही उसने सरकारी अधिकारियों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सूसाइड करने की बात कही थी।