दिल्ली पुलिस ने अब तक एफआईआर में कुल आठ धाराएं शामिल कर दी हैं। जिनमें धारा 188, 270, 270, 271, 336, 308, 304 और 120 बी है। क्राइम ब्रांच ने मेवात स्थित मरकज के पहले अड्डे पर भी जाकर जांच पड़ताल की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला थाना स्थित साद के बड़े फार्म हाउस की भी पड़ताल की है। 21 सदस्यों की क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ जरूरी दस्तावेज भी जप्त किए हैं। वहां से साद के कुछ करीबियों को भी उठाया गया है।