वहीं, पुलिस ने शनिवार को कहा कि कलिंग सेना की धमकी के बाद ओडिशा में शाहरुख खान के दौरे के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कलिंग सेना ने शाहरुख के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है। ओडिशा के एक संगठन कलिंग सेना ने 17 वर्ष पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अशोका' में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में अभिनेता के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है।