दिल दहला देने वाली दशा में थी महिला
जब महिला को घर से निकाला गया उस वक्त का दृश्य काफी भयावह था। जैसे ही रेस्क्यू टीम ने दरवाजा खोला तो महिला जमीन पर गंदगी के बीच पड़ी थी। महिला को जहां रखा गया था वहां कोई शौचालय नहीं था। ऐसे में फर्श पर ही मल आदि पड़ा हुआ था। महिला का भाई उसे चार दिन में सिर्फ ब्रेक का एक टुकड़ा खाने के लिए देता था। ऐसे में भूख की वजह से महिला की हड्डियां कमजोर हो गई हैं।