दरभंगा,पटना: शिवसेना के मुखपत्र में सांसद संजय राऊत के लेख को लेकर बिहार की सियासत भड़क उठी है। राउत के आरोपों से सुशांत सिंह राजपूत का परिवार बुरी तरह आहत हैं। परिवार इसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगा। राउत के भड़काऊ आरोपों का भाजपा, जदयू और लोजपा ने जबर्दस्त प्रतिकार किया है। जबकि कांग्रेस सांसद संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए इसे टूच्चापन करार दिया है।