प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर पलटकर बोलेरो के अगले हिस्से पर गिरा जिससे यहां बैठी दो साल की बच्ची व अन्य दो की मौत हो गई। दुर्घटना में 40 साल के प्रदीप व्यास, उनकी दो साल की बेटी दिव्यांशी और 30 वर्षीयकमलेश लोवंशी की मौत हुई है जबकि किरण व्यास, शीतल व्यास, मोनिका, विष्णु प्रसाद और संदीप व्यास (30) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।