10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरवालों ने कहा बॉयफ्रेंड से मिली तो वापस मत आना और हुआ कुछ ऐसा ही मगर….

प्रेमी के बारे में पता चलने से घर वालों ने लड़की का निकलना बंद कर दिया था। जिसके बाद लड़की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 9 Jun 2018, 2:15 PM IST

crime

घर वालों के कहा ये उम्र नहीं बॉयफ्रेंड बनाने की, फिर 17 साल की लड़की ने प्यार के नाम दिया ये मैसेज

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक नाबालिग लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी के बारे में पता चलने से घर वालों ने लड़की का निकलना बंद कर दिया था। जिसके बाद लड़की अचानक गायब हो गई। अचानक उसकी लाश कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

READ MORE : मां की इस गलती से हुई गोद सूनी, पहले 2 साल के बेटे और अब गई दूध मुंही बच्ची की जान

दरअसल, जिले के रूद्री थानांगर्तत ग्राम भटगांव निवासी कौशल सिन्हा की नाबालिग लड़की नूतन सिन्हा उम्र 17 वर्ष अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। रात भर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह घर के पीछे कुएं में उसकी लाश को तैरते हुए कुछ गांव वालों ने देखा। इसके बाद परिजनों को खबर दी गई।

पुलिस भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और कुंए में सीढ़ी लगाकर किसी तरह लाश को निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद लाश का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। अपने पसंद के लड़के के साथ मिलने से परिजनों द्वारा इंकार कर दिए जाने से एक नाबालिग युवती ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

READ MORE : पति को छोड़कर भागी 21 साल के प्रेमी के साथ, इस हाल में मिले दोनों कि लोग देखकर रह गए दंग

दो माह पहले भी हुई थी गायब

पुलिस के अनुसार दो महीने पहले भी नूतन अपने घर से गायब हो गई थी। किसी तरह पुलिस ने उसे खोजकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि उसका गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन इसके लिए परिजन तैयार नहीं थे। संभवत: इसी के चलते उसने यह आत्मघाती उठाया होगा।