कुछ महीनों तक अधिकारी-कर्मचारी बराबर निरीक्षण और निगरानी करते थे। जब प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां की सुध ली, तब तक किसान बाजार गुलजार रहा, लेकिन बाद में यह प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो गया। गौरतलब है कि सुबह 7 से 9 बजे तक लगने वाले धमतरी की किसान बाजार की चर्चा पूरे प्रदेशभर में हुई। राज्य सरकार ने धमतरी की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिलों में किसान बाजार स्थापना की घोषणा भी की। धमतरी के अलावा नगर पंचायत कुरूद व आमदी में भी किसान बाजार की शुरूआत हुई। इसकी महत्ता को देखते हुए को बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए अधिकारी व नेताओं ने कई दावे भी किए, लेकिन यह बातें सिर्फ हवा हवाई निकली। छह सालों के बाद भी किसान बाजार में पानी, बिजली आदि की समस्याओं से जुझ रहा है।