CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के धमतरी मंत्रालय के विधि विभाग में सहायक विधि काउंसलर पद में भर्ती कराने के नाम पर 5 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 जुलाई 2018 से 21 अप्रैल 2019 के बीच प्रार्थी राकेश कुमार देवांगन पिता बोधन देवांगन कुरुद निवासी ने अपने परिचित विवेक पटनायक के माध्यम से चंद्रकांत सिन्हा जो मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ है। चंद्रकांत ने राकेश को बताया कि मंत्रालय के विधि विभाग में सहायक विधि काउंसलर पद पर भर्ती का विज्ञापन निकला है।