आगे उन्होंने यह भी बताया कि जनमनरेगा मोबाईल एप्लीकेशन के व्यापक उपयोग एवं नवीन फीचर को देखते हुए अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत स्तरीय, स्थानीय अमलों सहित श्रमिकों को भी जनमनरेगा मोबाईल एप्लीकेशन डाउनलोड कर यूजर रजिस्ट्रेशन कराकर इसकी उपयोगिता हेतु प्रोत्साहित करें ताकि उक्त ऐप का लाभ आमजन तक पहुंच सके।