29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips : आपके घर में नजर आने वाली ये चीजें देती हैं अनहोनी के संकेत, हो जाएं सतर्क

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में आने वाली कुछ परेशानियां या संकट आने से पहले ही घर में कुछ ऐसे संकेत दिखाई दे जाते हैं, जो इशारा करते हैं कि अब बुरे दिन शुरू होने वाले हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 13 Feb 2023, 6:04 PM IST

warning_signs_for_life.jpg

वास्तु शास्त्र में जीवन में आने वाली खुशियों से लेकर आने वाले संकट के बारे में भी बताया गया है। जीवन में मिलने वाले कुछ संकेत जिस तरह हमें खुशियों की दस्तक देते हैं, ठीक वैसे ही कुछ संकेत हमारे जीवन में आने वाले संकटों की ओर इशारा करते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में आने वाली कुछ परेशानियां या संकट आने से पहले ही घर में कुछ ऐसे संकेत दिखाई दे जाते हैं, जो इशारा करते हैं कि अब बुरे दिन शुरू होने वाले हैं...

ये भी पढ़ें:Guru-Surya Yuti2023: 12 साल बाद बन रही गुरु-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Kitchen : किचन में रखी ये चीजें लाती हैं गरीबी, भूलकर भी किचन में बनाएं मंदिर

तुलसी का पौधा सूखना
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा अगर हरा-भरा रहे तो, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह पौधा यदि सूखने लगे तो यह आप पर आने वाले संकट की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा सूख जाता है, वहां रुपये-पैसे की तंगी पैदा होने लगती है। इंसान पाई-पाई के लिए तरसने लगता है।

कांच का बार-बार टूटना
कांच का टूटना बहुत ही सामान्य सी बात है। लेकिन यदि घर में ऐसा बार-बार होने लगे, तो यह भविष्य में किसी अनहोनी का संकेत है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में ऐसा अक्सर होने लगे तो घर में कोई बड़ी विपदा आने वाली है। यह घरेलू रिश्तों में दरार पडऩे का इशारा भी हो सकती है। वहीं यह भी ध्यान रखें कि घर में कभी भी कांच के चटके या टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिएं।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न तोड़ें बेलपत्र, जानें बेल पत्र को तोडऩे से लेकर शिवजी को चढ़ाने के नियम
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि में अंतर जानते हैं आप? यहां देखें 2023 में कितनी शिवरात्रि

घर के आस-पास चमगादड़ का होना
वास्तु शास्त्र में घर के आस-पास चमगादड़ों का मंडराना भी अशुभ माना गया है। ज्योतिषविदों की मानें तो घर के आस-पास चमगादड़ का मंडराना इंसान पर किसी बड़ी मुसीबत आने का संकेत देता है। यह संकेत दिखने के बाद लोगों को बहुत सावधानी से और सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

सोना खोना
अगर आपका सोने का कोई आभूषण खो जाए और लाख कोशिशों के बावजूद न मिले तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता। सोना खोना संकेत देता है कि आर्थिक रूप से बड़ी हानि होने वाली है। घर का बजट बिगडऩे वाला है।

बिल्ली का रोना या रास्ता काटना
यदि आपके घर में या घर के आस-पास बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई दे तो सतर्क हो जाएं। शास्त्रों में बिल्ली के रोने को अशुभ माना गया है। माना जाता है कि जहां बिल्ली के रोने की आवाज आए, वहां सुख-संपन्नता बिखरने लगती है। यह जीवन में कोई अवांछनीय घटना होने का संकेत भी माना गया है। बिल्ली का अचानक रास्ता काटना भी अशुभ समझा जाता है।

ये भी पढ़ें: सूर्य-शनि की युति आज, इन 6 राशियों को मिलने जा रहा है भाग्य का साथ, सरकारी नौकरी से लेकर धन-संपत्ति तक के योग
ये भी पढ़ें: बांसी रोटी के ये उपाय धन-धान्य से भर देंगे आपका घर, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी

पूजा का दीया बुझ जाना
यदि घर के मंदिर में आरती के समय पूजा का दीया बार-बार बुझ जाता है तो, संभल जाइए। यह एक बहुत ही अशुभ संकेत है। यदि किसी घर में ऐसा लगातार हो रहा है तो, यह देवी-देवताओं के नाराज होने की ओर इशारा करता है। देवी-देवताओं की नाराजगी घर में दरिद्रता लाती है। इस अप्रिय घटना से निजात पाने का उपाय जरूर करवाना चाहिए।

हाथ में पैसा न रुकना
कई बार आर्थिक संकट इंसान को अचानक घेर लेता है। आय कम होती जाती है और खर्चे बढ़ते रहते हैं। इंसान चाहकर भी बचत नहीं कर पाता। हाथ में पैसे का न टिकना या आते ही खर्च हो जाना मां लक्ष्मी के रूठने का संकेत है। इसलिए इस संकेत को नजरअंदाज न करें। बल्कि इसके लिए कुछ उपाय जरूर करें।