
नर्इ दिल्ली। केन्द्र के साथ-साथ देश के 21 राज्यों में शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बीते एक साल में सबसे अधिक कमार्इ करने वाली पार्टी बन गर्इ है। बीजेपी ने पिछले एक साल में 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमार्इ की है। पिछले एक साल (2016-17) में देश की सात बड़ी पार्टियों ने कुल 1559.17 करोड़ रुपए की आय घोषित की हैं जिसमें बीजेपी 1,034.27 करोड़ रुपए के साथ सबसे ज्यादा आमदनी करने वाली पार्टी है। कमार्इ के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। मंगलवार को एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रेटिक रिफाॅॅर्म (एडीआर) ने अपने एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी। एडीआर ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि, "यह राशि वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय दलों द्वारा जुटार्इ गर्इ कुल राशि का 66.34 फीसदी है।"
यह भी पढ़ें - EMI भरने से हैं परेशान तो करें ये पांच काम ,नहीं होगी दिक्कत
बीजेपी के आमदनी में 81.8 फीसदी का हुआ इजाफा
पिछले एक साल की तुलना में बीजेपी की अामदनी 81.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके पहले बीजेपी की कुल कमार्इ 570.86 करोड़ रुपए थी। दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो पिछले साल की तुलना में कांग्रेस की कमार्इ में 14 फीसदी की कमी हुर्इ है। बीते एक साल में कांग्रेस की कुल कमार्इ 261.56 से घटकर 225.36 रुपए रह गर्इ है। बीजेपी आैर कांग्रेस ने अपने आय के मुख्य श्रोतों में से अनुदान, योगदान काे प्रमुख श्रोत बताया है।
यह भी पढ़ें - ऐसे करें इस्तेमाल, आपकी जिंदगी बेहतर बना देगा आधार
सीपीआर्इ ने की सबसे कम कमार्इ
सामान अवधि में ही सबसे कम कमार्इ करने वाली पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआर्इ) है जिसने पिछले एक साल में केवल 2.08 करोड़ यानि 0.13 फीसदी ही कमाया है। अन्य पार्टियों की बात करें ताे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की आय बीते दो साल 88.63 फीसदी बढ़ी है जिसके बाद एनसीपी की कुल आय 9.14 करोड़ रुपए से बढ़कर 17.23 करोड़ रुपए हो गर्इ है।
सात पार्टियों ने मिलकर एक साल में खर्चे 1228.26 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि एडीआर ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए देशभर के राजनीतिक पार्टियों की आेर से दाखिल इनकम टैक्स के अाधार पर बनाया है। एडीअार ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि बीते एक साल में देश की कुल सात बड़ी पार्टियों ने कुल 1228.26 करोड़ रुपए का कुल खर्च घोषित किया है।
यह भी पढ़ें - पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करना है तो सरकार को उठाने होंगे ये कदम
बीजेपी ने किया सबसे अधिक खर्च
खर्च करने के मामले में भी बीजेपी ने दूसरी सभी पार्टिेयों को पीछे छोड़ दिया है। साल 2016-17 के बीच बीजेपी ने कुल खर्च 710.05 करोड़ रुपए दिखाया है। वहीं कांग्रेस ने दूसरी तरफ 321.66 करोड़ रुपए ही खर्च की है। ध्यान देने वाली बात ये है कि कांग्रेस ने अपनी अाय से 96.30 करोड़ रुपए अधिक खर्च की है। मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने साल 2016-17 में कुल 173.58 करोड़ रुपए की अामदनी की है जिसमें से उसने 51.83 रुपए की खर्च किया है।
Updated on:
11 Apr 2018, 10:14 AM IST
Published on:
11 Apr 2018, 9:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.