
Online exam guide mock test interview question answer
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - इंग्लैंड और वेल्स के उच्च न्यायालय ने हैदराबाद के तत्कालीन निजाम के धन को लेकर किस देश के पक्ष में फैसला सुनाया है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) भारत
(स) पाकिस्तान
(द) भूटान
प्रश्न (2) - रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही सबसे तेज 350 विकेट हासिल करके श्रीलंका के किस महान स्पिनर के रिकार्ड की बराबरी की?
(अ) मुथैया मुरलीधरन
(ब) अकिला धनंजय
(स) रंगना हेराथ
(द) अजंता मेंडिस
प्रश्न (3) - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है?
(अ) तीन प्रतिशत
(ब) दो प्रतिशत
(स) दस प्रतिशत
(द) पांच प्रतिशत
प्रश्न (4) - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार किस साल तक आइजोल को ब्रॉडगेज रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा?
(अ) साल 2021
(ब) साल 2025
(स) साल 2020
(द) साल 2023
प्रश्न (5) - भीलों द्वारा विवाह के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य है-
(अ) घूमरा
(ब) गौरी
(स) रमणी
(द) हाथीमना
प्रश्न (6) - देश में पंचायती राज व्यवस्था राजस्थान के बाद किस राज्य में आरंभ की गई?
(अ) पंजाब
(ब) मध्यप्रदेश
(स) आंध्रप्रदेश
(द) महाराष्ट्र
प्रश्न (7) - प्रतापशील, हूण हरिण केसरी, महाराजाधिराज नामक उपाधियां निम्नलिखित में से किसकी थीं?
(अ) नरवर्धन
(ब) प्रभाकरवर्धन
(स) आदित्यवर्धन
(द) राज्यवर्धन
प्रश्न (8) - भारत का राष्ट्रपति बनने से पहले भारत रत्न अवार्ड किसे मिला था?
(अ) राजेंद्र प्रसाद
(ब) वीवी गिरि
(स) प्रणब मुखर्जी
(द) डॉ. एस. राधाकृष्णन
प्रश्न (9) - कोलम्बस ने अमरीका की खोज कब की थी?
(अ) 1492
(ब) 1465
(स) 1510
(द) 1527
प्रश्न (10) - दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री की समाधि का क्या नाम है?
(अ) राजघाट
(ब) विजय घाट
(स) समता स्थल
(द) एकता स्थल
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (द), 9. (अ), 10. (ब)
Updated on:
21 Oct 2019 04:08 pm
Published on:
22 Oct 2019 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
