
bjp
एटा। यूपी निकाय चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से कुछ समय पहले भाजपाइयों की गुटबाजी सामने आई। दोनों गुटों में झड़प हो गई, जिसमें जलेसर के विधायक सहित छह लोगों को चोट आई हैं। हालांकि मामले में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
ये था मामला
एटा के जलेसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विकास मित्तल और भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे मनोज बजरंगी के समर्थकों में रात डेढ़ बजे झड़प हुई। विकास समर्थकों का कहना है कि मनोज बजरंगी के लोग रात में मतदाताओं को बहका रहे थे। वहीं मनोज बजरंगी के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी पर वोट के लिए रुपये बांटने का आरोप लगाया है। बात बढऩे पर दोनों पक्षों में पथराव भी हो गया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के साथ जलेसर से भाजपा विधायक संजीव दिवाकर भी मौजूद थे। पथराव में विधायक समेत छह लोग घायल हुए हैं।
भाजपाइयों में उथल पुथल
वहीं इस घटना के बाद भाजपाइयों में उथल पुथल मची हुई है। मतदान से ठीक पूर्व हुए इस विवाद के बाद भाजपाइ संगठन की कार्रवाई को लेकर बैचेन हैं। हालांकि इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कुछ यही कारण दिखा कि इस मामले में सुबह तक मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
Published on:
29 Nov 2017 01:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
