उन्होंने कहा, "हमने आईबीए से स्केल 4-7 के बैंक अधिकारियों से वेतन संबंधी वार्ता नहीं तोड़ने के लिए भी कहा था। लेकिन आईबीए ने कुछ भी नहीं किया।" उन्होंने कहा कि इस संबंध में समझौता बैठक सोमवार को हुई थी। मुख्य श्रम आयुक्त(सीएलसी) ने आईबीए से 4-7 स्कैल के अधिकारियों के साथ वेतन वार्ता से अलग नहीं होने संबंधी अन्य विवाद पैदा नहीं करने के लिए कहा। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी) के महासचिव डी.टी. फ्रांसो ने कहा, "सीएलसी ने हालांकि हड़ताल के मुद्दों को सुलझाने का बहुत प्रयास किया, इसके बावजूद 30 और 31 मई को हड़ताल होगी।"