SBI की ओर से शुरू की हुई है Doorstep Banking
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से डोरस्टेप बैंकिंग ( Doorstep Banking ) की शुरूआत भी की हुई है, ताकि ग्राहक घर पर रहकर अपने सारे काम एक फोन कॉल पर कर सकें। अगर कैश भी चाहिए तो बैंक आपके घर पर देने आएगा। डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस ( Doorstep Banking Service ) के तहत कैश पिकअप ( Cash Pickup ), कैश डिलीवरी ( Cash Delivery ), चेक पिकअप ( Check Pickup ), चेक रिक्विजिशन स्लिप पिकअप ( Check Recognition Slip Pickup ), फॉर्म 15एच पिकअप ( Form 15H Pickup ), ड्रॉफ्ट्स डिलीवरी ( Drafts Delivery ), टर्म डिपॉजिट एडवाइस डिलीवरी ( Term Deposit Advice Delivery ), लाइफ सर्टिफिकेट पिकअप ( Life Certificate pickup ) तथा केवाईसी डॉक्युमेंट्स पिकअप ( KYC Documents Pickup ) आदि सर्विस दी जा रही हैं।