
फिरोजाबाद।यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित हो गया है। परिणाम देखकर परीक्षार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुहागनगरी में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 76.63 और इंटर में 71.75 प्रतिशत परिणाम रहा। परिणाम देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सुबह से ही परीक्षार्थी परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। कोई मंदिर में पूजा अर्चना करने गया था तो कोई घर पर ही ईश्वर से अच्छे नंबरों की प्रार्थना कर रहा था।
इतने परीक्षार्थी हुए थे शामिल
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में वर्ष 2018 में 34079 बालक और 20057 बालिकाओं ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटरमीडिएट में 28525 बालक और 17953 बालिकाएं सम्मिलित हुए थे। कुल मिलाकर कुल 46478 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने इस बार सख्ती दिखाई दी। सख्ती होने के चलते तमाम छात्र-छात्राओं ने बीच में ही परीक्षा छोड दी। कई छात्रों को नकल करते हुए पकड लिया गया था। जिनकी कॉपियों को सील कर दिया गया था। इस बार परीक्षार्थी कम रिजल्ट का प्रतिशत आने का अंदाजा लगाए बैठे थे।
उम्मीद से दोगुना रहा रिजल्ट
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पास हुए परीक्षार्थी रोहित गुप्ता का कहना है कि उन्हें इतने अच्छे नंबरों की उम्मीद नहीं थी। जिस प्रकार परीक्षाओं में सख्ती दिखने को मिल रही थी। उससे लग रहा था कि इस बार परीक्षा का परिणाम 30 और 40 के बीच रहेगा लेकिन प्रतिशत देखकर दिल खुश हो गया। इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण हुई रेखा जैन कहती हैं कि उन्हें 68 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इतने अच्छे नंबरों की उन्हें उम्मीद नहीं थी। इस बार उम्मीद से दोगुना मिला है।
यह भी पढ़ें- BIG BREAKING आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, तीन की मौत
Published on:
29 Apr 2018, 4:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.