
नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई BFI) के अध्यक्ष पद का चुनाव अब रोचक हो गया है क्योंकि मुम्बई क्रिकेट संघ (एमसीए MCA) के पूर्व अध्यक्ष और प्रमुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) नेता आशीष शेलार Ashish Shelar भी अब इस पद के लिए मुक्केबाजी रिंग में कूद गए हैं। शेलार ने शुक्रवार को बीएफआई (BCCI) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
आशीष (Ashish) ने बुधवार को अपने पेपर्स फाइल किए और अब वह बीएफआई इलेक्ट्रोरल कालेज में शामिल हुए और इस तरह वह उन्होंने अजय सिंह के विरुद्ध खड़ा होने के लिए खुद के वास्ते रास्ता तैयार कर लिया। शेलार ने दोपहर में अपने वेरीफाइड ट्विटर एकाउंट के माध्यम से चुनाव लड़ने की घोषणा की, जहां उनका सामना स्पाइसजेट के प्रमुख और बीएफआई के मौजूदा अध्यक्ष अजय सिंह से होगा।
कोरोना के कारण सितम्बर में होने वाले बीएफआई चुनावों को निलम्बित कर दिया गया था लेकिन अब इनकी नई तारीख आ गई है। अब ये चुनाव और बीएफआई एजीएम 18 दिसम्बर को गुरुग्राम में होने हैं। एक खेल प्रशासक के तौर पर शेलार का ट्रैक रिकार्ड काफी साफ-सुथरा रहा है और अब उन्होंने महाराष्ट्र एमेच्योर मुक्केबाजी संघ की ओर से अपनी दावेदारी ठोकी है।
शेलार ने कहा, मैं मुक्केबाजी परिवार में शामिल होने को लेकर आशावादी हूं। मैं इस ओलंपिक खेल को नए स्तर तक ले जाना चाहता हूं। शेलार ने कहा, मैंने कई खेल संघों को सम्भाला है और इस लिहाज से मेरे पास काफी अनुभव है। मैं मुक्केबाजी को ग्रासरूट स्तर पर मजबूत कर सकता हूं, जिसे काफी समय से निश्चित तौर पर नजरअंदाज किया गया है। क्रिकेट और फुटबाल के दिग्गजों से मेरा नाता रहा है और इनके साथ अपने संबंधों को कनेक्ट करते हुए मैं मुक्केबाजों को देश के लिए सम्मान और गौरव हासिल करने का रास्ता प्रशस्त कर सकता हूं।
बीएफआई के महासचिव जय कोवली ने कहा, यह भारतीय मुक्केबाजी के लिए काफी अच्छा अवसर है। शेलार एक बेहतरीन प्रशासक हैं और उन्होंने महाराष्ट्र में कई खेलों के लिए काफी कुछ किया है और मुक्केबाजी को लेकर उनका विजन काफी सराहनीय है। 48 साल के शेलार एक वकील होने के अलावा एक कद्दावर राजनेता भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। भाजपा का नेतृत्व उन्हें भविष्य का नेता मानता है। जनता के बीच लोकप्रिय शेलार महाराष्ट्र की पिछली सरकार में खेल मंत्री थे और अभी महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं और विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं। वह बीते चुनाव में बांद्रा वेस्ट से जीते थे, जो अनेकों खेल एवं फिल्मी हस्तियों का निवास स्थान रहा है।
शेलार काफी समय तक मुम्बई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे हैं और एक शानदार कार्यकाल के लिए उन्होंने मुम्बई के क्रिकेटरों की तारीफें बटोरी हैं। वह 2016 में भारत की मेजबानी में आयोजित टी20 विश्व कप आयोजन समिति के सदस्य भी थे। इन सबके अलावा वह मुम्बई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष हैं। मुम्बई जिला फुटबॉल संघ के तहत 350 क्लब आते हैं। वह मलखम्भ, रोप स्कीपिंग जैसे खेलों में शामिल रहे हैं और इन खेलों ने खेल प्रशासक के तौर पर उन्हें काफी मजबूत बनाया है।
Published on:
4 Dec 2020, 8:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.