23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Football News / फीफा U 17 वर्ल्ड कप: करो या मरो के मुकाबले में आज घाना से भारत की भिड़त

फीफा U 17 वर्ल्ड कप: करो या मरो के मुकाबले में आज घाना से भारत की भिड़त

फीफा अंडर 17 विश्व कप में आज भारत की भिड़त घाना से होगी। मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Oct 2017, 11:58 AM IST

indian football team

नई दिल्ली। फीफा अंडर 17 विश्व कप में आज भारत की भिड़त घाना से होगी। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में शाम आठ बजे से होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला है। यह ग्रुप रांउड में भारत का आखिरी मैच है। मैच को गंवाने के बाद भारत अगले दौर में प्रवेश नहीं कर सकेगी। लिहाजा इस मैच को जीतना भारत के लिए बहुत जरुरी है। बता दें कि भारत अबतक खेले गए दोनों मुकाबलों में हार चुकी है। पहले मैच में भारत को अमरीका ने 3-0 से जबकि दूसरे मैच में कोलंबिया ने भारत को 2-1 से मात दी थी।

यह भी पढ़ें : फीफा अंडर-17 विश्व कप में जैक्सन सिंह ने रचा इतिहास, भारत फिर भी रोमांचक मैच में हारा

एक मैच जीत चुकी है घाना की टीम
विश्व कप में घाना की टीम एक मैच को जीत चुकी है। घाना ने पहले मैच में कोलंबिया को हराया था। एक जीत के साथ वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। यदि घाना की टीम आज के मुकाबले को जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसका अगले दौर में प्रवेश पाना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत के खेल की कोलंबियाई कोच ने की तारीफ, कहा ला दिया था हम पर दबाव

जैक्सन से फिर होगी उम्मीदें
भारतीय टीम को आज के मैच में जैक्सन सिंह से सबसे ज्यादा उम्मीदें होगी। जैक्सन सिंह ने पिछले मैच में गोल दागा था। साथ ही भारतीय टीम को पिछले मैच में हुई चूक से पार पाने की भी उम्मीद होगी। भारतीय टीम को अपने गोलकीपर धीरज सिंह से भी काफी उम्मीदें होगी। जिनका प्रदर्शन अबतक काफी अच्छा रहा है।

यह भी पढ़ें : तस्वीरों में देखें, भारत में फुटबाल के प्रति दिवानगी का आलम

इस चूक से हुई थी हार
पिछले मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया था। लेकिन टीम को एक चूक भारी पड़ी थी। दरअसल पिछले मैच में गोल लगाने के बाद भारतीय टीम जश्न मना रही थी। तभी रेफरी ने फिर से मैच शुरू होने की सीटी बजा दी थी। जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ियों से कोलंबिया के लिए गोल करना आसान हो गया था। आज के मैच में भारतीय टीम इस गलती को दोहराना नहीं चाहेगी।