5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PhonePe से अब कर सकते हैं ट्रेन टिकट, मिलेगा कैशबैक

PhonePe ऐप के जरिए अब आप ट्रेन टिकट करा सकते हैं। इतना ही नहीं टिकट कराने पर आपको कैशबैक भी मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 1 Dec 2018, 1:52 PM IST

phone pe

PhonePe से अब कर सकते हैं ट्रेन टिकट, मिलेगा कैशबैक

नई दिल्ली: भारत में सबसे सस्ता यातायात का साधन ट्रेन को माना जाता है और यही वजह है कि आज हर व्यक्ति लंबी दूरी तय करने के लिए ट्रेन से सफर करना पसंद करता है। ऐसे में अगर ट्रेन टिकट बुक करने पर कैशबैक मिले तो यह यात्रा और भी सस्ती हो जाएगी। जी हां PhonePe ने नहीं ऐसा ही ऑफर आपके सामने रखा है जिसकी मदद से आप आपनी लंबी यात्रा को कम कीमत में तय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-JIO यूजर्स को नए साल पर लगेगा बड़ा झटका, मुकेश अंबानी करेंगे ये ऐलान

यह भी पढ़ें- अब दुनियाभर के यूजर्स को फ्री में मिलेगा इंटरनेट सेवा, इस कंपनी ने किया ऐलान

अभी तक रेल टिकट के लिए हम पेटीएम और रेलवे के ऐप का सहारा लेते थे, लेकिन अब यात्री PhonePe की मदद से भी रेल टिकट करा सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें टिकट बुक कराने पर कैशबैक भी मिलेगा। दरअसल PhonePe ने इंडियन रेलवे के साथ हाथ मिलाया है और अपने यूजर्स को यह खास तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें- दो बार कैंसिल बटन दबाने से नहीं हैक होगा ATM पिन, जानिए बचने के तरीके

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी देश की सबसे बड़ी कंपनी को 2500 करोड़ रुपये में जा रहे हैं खरीदने

रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार PhonePe से रेलवे टिकट बुक करने पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 4 दिसंबर तक है। वहीं फोनपे ने कहा है कि वो माइक्रो ऐप के जरिए रेलवे टिकट बुक करने पर कोई एडिशनल चार्ज नहीं लेगी। बता दें कि फोनपे के प्लेटफॉर्म पर पहले से redBus, Faasos और Myntra सहित कई ऐप्स मौजूद है। वहीं टिकट बुकिंग करने के बाद यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड , UPI और PhonePe wallet से भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे सस्ती TV भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 3999 रुपये