दरअसल, यह पूरा मामला 18 जुलाई का है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद पीड़िता को गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार अभी भी जारी है। उधर, इस पूरे मामले की जानकारी इलाके के महिला संगठन को मिली तो शनिवार को स्थानीय महिलाएं पीड़िता के पक्ष में थाना मुरादनगर पहुंची। जहां उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।