वैभव शर्मा/गाजियाबाद. दुनियाभर में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन दुनियाभर की उन महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने समाज को अपना योगदान दिया है। वहीं पत्रिका आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बता रहा है जो स्लम में रहने वाले बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने का काम कर रही हैं। दरअसल, हमारे समाज को बदलने में शिक्षा का अहम रोल है। सरकार की तरफ से सर्व शिक्षा जैसे अभियान चलाए जाने के बाद भी आज तक देश के स्लम के बच्चों का जुड़ाव शिक्षा के साथ पूरा नहीं हो पाता। लेकिन, गाजियाबाद की एक बैंक मैनेजर ऐसी भी हैं जो इन बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम कर रही है।