21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर में चोरी-चोरी शादी कर रहा था जोड़ा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया बवाल, देखें वीडियो-

विजयनगर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में नाबालिगों की शादी का वीडियो हुआ वायरल

2 min read
Google source verification
Ghaziabad

गाजियाबाद. एक शादी का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी हो रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो विजयनगर थाना क्षेत्र के एक मंदिर का है। जहां पुजारी नाबालिक जोड़े की शादी करा रहा है। वीडियो में लड़की ने घूंघट कर रखा है, जिस कारण लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन लड़के का चेहरा दिख रहा है। जिससे ये साफ होता है कि लड़का भी नाबालिग है। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला तो जमकर हो हल्ला हुआ।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: 'सरकारी शादी' में लाखों का घोटाला, प्रधान पति समेत तीन गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके की कांशीराम कॉलोनी में एक नाबालिग जोड़े की शादी एक मंदिर में कराई जा रही थी, लेकिन कॉलोनी के लोगों को कुछ गलत लगा। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन लड़की और लड़के वालों ने किसी की एक ना सुनी और उनकी शादी मंदिर में ही करा दी गई। इसे लेकर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया, लेकिन जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक शादी हो चुकी थी। उधर इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष विजयनगर का कहना है कि सूचना गलत दी गई थी, लेकिन फिर भी पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि एक तरफ पुलिस इस मामले का खंडन करती नजर आई, लेकिन इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो दूल्हा है। उसकी उम्र महज 15 साल दिखाई दे रही है और वह पूरी तरह नाबालिग है और बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीश्री रविशंकर के बयान पर आगबबूला हुए मुस्लिम संगठन, दी ये चेतावनी

उधर इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद की क्षेत्राधिकारी मनीषा सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। यह विजयनगर इलाके की कांशीराम कॉलोनी का बताया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अभी तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस पूरे मामले की जांच करेंगी और यदि ऐसा हुआ है तो निश्चित तौर पर लड़के और लड़की पक्ष पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अब अखिलेश यादव के करीबी इस कद्दावर नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की तैयारी

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग