घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। दरअसल में मारपीट की घटना सीसीटीवी में दर्ज हो गई है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नर्सिग होम संचालक डॉक्टर नरेंद्र केन ने बताया कि मरीज को डॉक्टर देख रहे थे। पहले मरीज के साथ आए लोगों ने बदतमीजी की थी। बाद में 20 से 25 लोग इक्टठा होकर आए थे। इन्होंने अस्पताल कर्मी कृष्ण कुमार के साथ में मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे चोटें आई है।