6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगीराज में पुलिस ने एक दिन में किया ऐसा कमाल कि बन गया इतिहास

योगीराज में गाजियाबाद पुलिस ने रचा इतिहास, एक दिन में 200 से भी ज्यादा अपराधियों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Mar 2018, 9:50 AM IST

ghaziabad

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के न्यायालय में रविवार रात जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि जबसे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आई है तबसे लगातार अपराधियों के एनकाउंटर हो रहे हैं। लेकिन रविवार को गाजियाबाद पुलिस ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 206 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इन सभी को गाजियाबाद जिला कोर्ट में पेश किया गया। यहां अवकाश के दिन भी देर रात तक कोर्ट खुली और सभी अभियुक्तों की पेशी हुई, जिसके बाद उनकी सुनवाई न्यायाधीश नूरी अंसार की अदालत में देर रात की गई। बता दें कि गाजियाबाद के इतिहास में ये पहली बार हुआ है।

यह भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि दूल्हे की जिंदगी में आ गया भूचाल

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के एसएसपी ने गाजियाबाद में कमान संभालते ही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन दस्तक नाम से एक अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत गाजियाबाद में पहली बार ऐसा हुआ कि महज एक रात में ही पुलिस द्वारा 182 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रविवार देर रात तक भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी जारी रही। इस दौरान जनपद में करीब 24 अभियुक्त और गिरफ्तार किए गए, जिन्हें रिमांड के लिए स्पेशल न्यायाधीश के सामने पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- लोगों के लिए खौफ का पर्याय बना कुख्यात बदमाश जब पुलिस के सामने गिड़गिड़ा कर रोने लगा

रविवार को अवकाश होने के कारण इन सभी अभियुक्तों की सुनवाई के लिए न्यायाधीश नूरी अंसार की ड्यूटी रिमाइंड मजिस्ट्रेट के तौर पर लगी हुई थी। जैसे ही न्यायाधीश नूरी अंसार कोर्ट पहुंची तो 206 अभियुक्त की भीड़ न्यायालय परिसर में नजर आई। इसके बाद एक एक कर इनकी सुनवाई शुरू हुई और देर रात तक यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। आपको बता दें कि गाजियाबाद के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही रात में इतने अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हों।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें