बताते चलें कि गाजियाबाद 7 जून से जिला अनलॉक हो गया था जिसके बाद शहर के बाजार खुलने के अलावा दिल्ली से आने जाने वाले और नोएडा एवं उसके आसपास के जनपदों के बीच भी एंट्री शुरू हो गई लेकिन इस दौरान अचानक ही थाना लिंक रोड, थाना इंदिरापुरम, कौशांबी, टीला मोड़, साहिबाबाद, थाना लोनी, मसूरी, कवि नगर, विजय नगर और बापूधाम थाना इलाके में अपराधिक मामलों में वृद्धि हो गई है। इन सभी थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान जहां 2 से 3 मामले सामने आते थे। अब हर रोज आधा दर्जन से भी ज्यादा अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं और पुलिस के लिए हर रोज एक नई चुनौती खड़ी रहती है।