इस मामले पर क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर का कहना है, कि वीडियो पुराना है। और मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। जानकारी करने पर पता चला है कि कुछ ऑटो चालकों ने बुजुर्ग को एक सुनसान जगह पर ले जाकर बुजुर्ग की पिटाई की थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है।लेकिन इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है। जो भी अभियुक्त अभी बचे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी भी शीघ्र ही कर ली जाएगी।