3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दूसरी कक्षा की इस छात्रा ने किया था एेसा काम, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन पर बधार्इ

प्रधानमंत्री कार्यालय से बच्ची के लिए धन्यवाद के साथ जन्मदिन की बधार्इ का संदेश भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jan 2019, 1:06 PM IST

pm modi

VIDEO: दूसरी कक्षा की इस छात्रा ने किया था एेसा काम, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन पर दी बधार्इ

ग्रेटर नोएडा. केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी गुल्लक तोड़कर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने वाली केंद्रीय विद्यालय ग्रेटर नोएडा में द्वितीय कक्षा की छात्रा मृदुला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को जन्मदिन पर बधार्इ दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय से बच्ची के विचार पर धन्यवाद देते हुए जन्मदिन की बधार्इ दी गर्इ है।

VIDEO: पत्नी व बेटी पर तमंचा तान डीजीएम से बोला युवक जल्दी घर आ जाआे, नहीं तो...

बता दें कि मृदुला राज के पिता डाॅ. भोजराज शहर में ही क्लीनिक चलाते हैं। मृदुला राज ने बताया कि स्कूल में अक्सर गरीब बच्चों की मदद के लिए प्रेरित किया जाता है। कुछ समय पहले जब केरल में बाढ़ आर्इ थी, तब उस समय बाढ़ में फंसे लोगों की परेशानियों को देखकर उसका मन द्रवित हो गया था। टीवी पर लगातार जरुरतमंदों की मदद के लिए अपील देखकर मृदुला ने फैसला किया कि वह अपने जेब खर्च से सालभर बचार्इ गर्इ धनराशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजेगी।

गोकशी को लेकर मुस्लिमों ने कर दिया एेसा एेलान कि हर तरफ हो रही तारीफ

जब उसने अपने पिता को अपने विचार बताए तो वे बहुत खुश हुए। इसके बाद उन्होंने आठ दिसंबर को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गुल्लक दान करने की इच्छा जतार्इ थी। ३० दिसंबर को मृदुला के जन्मदिन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से उसके विचार के लिए धन्यवाद के साथ जन्मदिन की बधार्इ का संदेश भेजा गया है।

VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी, एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी को किया पस्त, 2 सिपाहियों को भी लगी गोली

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश