22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा स्टंट कर रहे थे बाइकर्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि कांप गई लोगों की रूह, देखें लाइव वीडियो-

यूपी के हापुड में युवाओं के जानलेवा स्टंट करते हुए तस्वीरें कैमरे में कैद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Oct 2018, 12:06 PM IST

hapur

जानलेवा स्टंट कर रहे थे बाइकर्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि कांप गई लोगों की रूह, देखें लाइव वीडियो-

हापुड़. यूपी के हापुड में युवाओं के जानलेवा स्टंट करते हुए तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि बाइकर्स पुलिस की मौजूदगी में ही स्टंट कर रहे थे और बड़ी संख्या में युवा इन बाइकर्स के स्टंट देख रहे थे। वहीं दूसरी ओर दिल्ली रोड पर इन बाइकर्स से प्रेरित होकर कुछ नाबालिग भी अपनी बाइक और स्कूटी पर स्टंट करने लगे। इसी बीच जानलेवा स्टंट करते हुए एक युवक जमीन पर गिर गया, जिससे उसे चोट भी आ गई। इसके बावजूद बाइकर्स की स्टंट करने की सनक कम नहीं हुई और इस तरह ये लगातार जानलेवा स्टंट करते रहे।

UP पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता समेत 63 गिरफ्तार

बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर केटीएम रेसिंग द्वारा हापुड़ में बाइक स्टंट के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्टंट कर रहे बाइकर्स को देख वहां मौजूद कुछ युवा भी दिल्ली रोड के पास जानलेवा स्टंट करने लगे, जिनको न तो सुरक्षा मानकों से ख्याल था और न ही अपने जीवन से प्यार। एक और दो बाइकर्स बेहद खतरनाक स्टंट अपनी हाईटेक बाइक से दिखा रहे थे तो दूसरी ओर नाबालिक युवा अपने स्कूटी, बाइक आदि पर स्टंट कर रहे थे। इन खतरनाक स्टंट्स को देखकर कार्यक्रम में पहुंचे लोग जमकर शोर मचा रहे थे।

महिला बोली- सास और पति जबरन बनवाते हैं दूसरों से संबंध, विरोध करने पर सिगरेट से दागते हैं

वहीं मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, जिनके साथ कुछ व्यापारी नेता भी बैठे हुए थे। बाइकों पर स्टंट करते बाइकर्स को देखकर हर युवा के अंदर एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा था, लेकिन इस प्रोग्राम से दूर कुछ अन्य युवा भी इन खतरनाक स्टंट्स को आजमाने लगे। इसी दौरान एक युवा स्टंट करते समय बाइक से गिर गया, जिसे चोटें भी लगी हैं। उसको मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने संभाला। इन युवाओं को इस तरह के कार्यक्रम कहीं ना कहीं उन खतरनाक स्टंट्स के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिनको लगातार पुलिस व प्रशासन नहीं करने की सलाह देता रहता है।

VIDEO: टोल प्लाजा पर सरेआम गुंडागर्दी, टैक्स मांगने पर टोलकर्मी पर तानी पिस्टल, जानिये फिर क्या हुआ