31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंग रेप का मामला दर्ज न होने पर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि थाने जाने पर उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Oct 2017, 11:51 AM IST

SP Hathras

हाथरस। जिले के थाना सादाबाद इलाके के एक गांव में 13 साल की नाबालिग से दो युवकों द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद धमकी देने के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जब पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत इलाका पुलिस से की तो इलाका पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। तब अपनी बेटी को न्याय दिलाने की खातिर परिजन काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ फ़रियाद लेकर एसपी ऑफिस आये। वहां एएसपी ने थाना पुलिस को मुकददमा दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल करवाने के आदेश किये हैं।

यह भी पढ़ें : संतों ने भरी हुंकार, 2019 में भाजपा को सबक सिखाने की दी चेतावनी


घर में घुस कर किया बलात्कार

देर रात सादाबाद इलाके के एक गांव में दो बाहनें अपने पिता के साथ घर में सो रही थीं, तभी गांव के ही दो युवक जयप्रकाश और शैलेन्द्र ने आकर नाबालिग को दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। उनके जाने के बाद नाबालिग ने इस बात की जानकारी अपने पिता को दी। पिता इस बात की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए इलाका पुलिस से गुहार लगाता रहा, लेकिन इलाका पुलिस ने उसकी गुहार नहीं सुनी। तब पीड़िता का पिता काफी ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस गुहार लगाने पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : योगी आदित्याथ के दौरे से 58 घंटे पहले ताजमहल पर बम की सूचना

मेडिकल परीक्षण के दिए निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार ने बताया कि उक्त पीड़ित पक्ष मेरे पास आया था, जिसके मेडिकल परीक्षण कराने के संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित कर दिया है, वहीं उक्त घटना की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें : घोटालों की सीबीआई जांच और मानदेय बढ़ाने की मांग के साथ आंगनबाड़ी वर्कर्स हड़ताल पर

यह भी पढ़ें : यहां नगर पंचायत चुनाव हुआ दिलचस्प, राजा महेंद्र प्रताप के वंशज ने ठोकी ताल

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश