11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Inflammation: शरीर में सूजन क्यों होती है? Cleveland Clinic से जानें कब यह नुकसानदायक है

Inflammation Hindi: शरीर में सूजन क्यों होती है? क्लीवलैंड क्लिनिक और वेबएमडी से जानें इसके कारण, लक्षण, नुकसानदायक स्थितियां और बचाव के उपाय।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Oct 11, 2026

inflammation symptoms and health care to a patient

सूजन के कारणों और लक्षणों को समय पर पहचान कर सही लाइफस्टाइल अपनाना सेहत के लिए बहुत जरूरी है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Inflammation Cause: हमारे शरीर में कई बार अचानक हाथ-पैर में सूजन आ जाती है या कोई हिस्सा लाल हो जाता है। हम इसे सूजन या इंफ्लेमेशन कहते हैं। सुनने में यह शब्द भले ही आम लगे, लेकिन सेहत के लिहाज से इसे समझना बहुत जरूरी है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, सूजन असल में हमारे शरीर की अपनी सुरक्षा प्रणाली (Immune System) का एक नेचुरल तरीका है, जो हमें चोट या बीमारियों से बचाने का काम करती है। लेकिन यह सूजन कब हमारे लिए फायदेमंद है और कब खतरनाक साबित हो सकती है, आइए इसके बारे में जानते हैं।

सूजन असल में होती क्या है और यह क्यों जरूरी है?

जब भी हमारे शरीर पर कोई बाहरी हमलावर जैसे कि वायरस, बैक्टीरिया या कोई हानिकारक केमिकल हमला करता है, या जब हमें चोट लगती है, तो हमारा शरीर तुरंत एक्शन मोड में आ जाता है। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) तुरंत सफेद रक्त कोशिकाओं (White Blood Cells) और केमिकल्स को उस जगह पर भेजती है। यह संक्रमण या चोट को रोकने और शरीर को ठीक करने का काम करती है। उदाहरण के लिए, जब हाथ कट जाता है या गले में खराश होती है, तो वहां थोड़ी सूजन या लालिमा आ जाती है। यह इस बात का संकेत है कि आपका शरीर अंदर ही अंदर खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहा है।

सूजन कितने प्रकार की होती है?

मेडिकल भाषा में सूजन को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है;

  1. एक्यूट सूजन (Acute Inflammation)- यह अचानक और थोड़े समय के लिए होने वाली सूजन है। जब आपको कोई चोट लगती है (जैसे उंगली कट जाना), या फ्लू (वायरल) या गले का इन्फेक्शन होता है, तो यह सूजन कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक रहती है। यह पूरी तरह से नॉर्मल है और चोट ठीक होने के बाद अपने आप खत्म हो जाती है। इसमें प्रभावित जगह पर दर्द, हल्की गर्माहट, लाली और सूजन दिखाई देती है।
  2. क्रॉनिक सूजन (Chronic Inflammation)- यह लंबे समय तक यानी महीनों या सालों तक बनी रहने वाली सूजन है। इसमें सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि शरीर का इम्यून सिस्टम तब भी सूजन पैदा करने वाली कोशिकाएं भेजता रहता है जब शरीर में कोई खतरा या इन्फेक्शन नहीं होता। यानी शरीर की अपनी ही सुरक्षा प्रणाली गलती से स्वस्थ ऊतकों (Healthy Tissues) पर हमला करने लगती है। यह स्थिति शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है और कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन जाती है।

क्रॉनिक या लंबी सूजन के मुख्य कारण क्या हैं?

वेबएमडी के मुताबिक, एक्यूट सूजन तो चोट लगने पर होती है, लेकिन क्रॉनिक सूजन के पीछे हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली और खान-पान की आदतें मुख्य जिम्मेदार होती हैं। इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं;

  • दिनभर बैठे रहना या एक्सरसाइज न करना।
  • लगातार मानसिक तनाव (Chronic Stress)।
  • शरीर में खास तौर पर पेट के आसपास चर्बी (Visceral Fat) का बढ़ना।
  • पूरी नींद न लेना शरीर के नेचुरल रिदम को बिगाड़ देता है।
  • अधिक मात्रा में तली-भुनी चीजें, जंक फूड, रिफाइंड कार्ब्स, ज्यादा नमक और ट्रांस फैट वाली चीजें खाना।
  • सिगरेट और बहुत ज्यादा शराब पीने से शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है।
  • पेट में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का असंतुलन (Gut Dysbiosis)।

शरीर में सूजन होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

सूजन शरीर के बाहर हो या अंदर, इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं;

  • बाहरी सूजन के लक्षण- त्वचा का लाल होना, उस हिस्से में हल्का दर्द या छूने पर गर्माहट महसूस होना, सूजन और उस अंग को सामान्य रूप से हिला न पाना।
  • क्रॉनिक (अंदरूनी) सूजन के लक्षण- क्रॉनिक सूजन को पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लक्षण पूरे शरीर में कहीं भी दिख सकते हैं। जैसे- लगातार थकान रहना, जोड़ों में दर्द या अकड़न, पेट में लगातार दर्द या अपच, सीने में जलन, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते (Rash), वजन का अचानक घटना या बढ़ना, और बार-बार बीमार पड़ना।

क्रॉनिक सूजन कब और क्यों नुकसानदायक होती है?

जब सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह शरीर के अंदरूनी अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगती है। क्लीवलैंड क्लिनिक और वेबएमडी की रिपोर्ट्स बताती हैं कि क्रॉनिक सूजन दुनिया भर की कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की मुख्य वजह बनती है;

  • ऑटोइम्यून बीमारियां।
  • दिल की बीमारियां।
  • टाइप-2 डायबिटीज।
  • गैस्ट्रोइस्टेस्टाइनल समस्याएं।
  • फेफड़ों की बीमारी।
  • मानसिक समस्याएं।

सूजन को कम करने और इससे बचने के उपाय

अगर आप अपने शरीर में क्रॉनिक सूजन के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करना बहुत जरूरी है;

  • एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट अपनाएं।
  • नुकसानदायक चीजों से बचें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • वजन नियंत्रित रखें।
  • तनाव और नींद का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल