
Rashifal Video 30 January 2025 : आज का राशिफल 30 जनवरी 2025
Aaj Ka Rashifal 30 January 2025: गुरुवार राशिफल में आप जान सकते हैं कि 30 जनवरी को आपकी आमदनी, सामाजिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य का हाल कैसा रहेगा। इस संबंध में आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें हर सवाल का जवाब (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 30 जनवरी के अनुसार गुरुवार का दिन परेशानियों से भरा रहेगा, कार्यस्थल पर किसी अधिकारी के साथ अनबन हो सकती है। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था न होने से चिंता बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल वृषभ राशि 30 जनवरी के अनुसार गुरुवार को लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, कारोबार में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कर्मचारियों से विवाद संभव है।
आज का राशिफल मिथुन राशि 30 जनवरी के अनुसार गुरुवार को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, नौकरी कारोबार में चल रही परेशानी दूर होगी। तबादले के योग बन रहे हैं, संतान की वैवाहिक परेशानी दूर होगी। परिजनों से संबंध कमजोर होंगे, पेट से संबंधित रोग उभर सकते हैं।
दैनिक राशिफल कर्क राशि 30 जनवरी के अनुसार गुरुवार को अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च होगा। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा कार्य हो सकता है, सामाजिक उत्तरदायित्व मिल सकता है।
दैनिक राशिफल सिंह राशि 30 जनवरी के अनुसार गुरुवार को आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे, पारिवारिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें, कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 30 जनवरी को गुरुवार के दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, प्रशासनिक अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।
गुरुवार राशिफल 30 जनवरी के अनुसार तुला राशि वाले आज सम्मान प्राप्त करेंगे, हुनर और मेहनत के बल पर उन्नति पाएंगे। भाइयों से विवाद समाप्त होंगे, शुभ समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि 30 जनवरी के अनुसार दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, सोचे कार्य समय पर होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मनपसंद रहेगा, नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय होंगे।
गुरुवार राशिफल धनु राशि 30 जनवरी के अनुसार आपकी मेहनत और लगन से उच्च पद पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, घर में सुख सुविधा के संसाधनों पर खर्च होगा। वाहन भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं, धर्म-कर्म के कार्यों में धन खर्च होगा।
मकर राशिफल गुरुवार के अनुसार 30 जनवरी को आपको अपने कार्य पर ध्यान देना अति आवश्यक होगा, आलस्य की अधिकता के चलते महत्वपूर्ण कार्य रूके रहेंगे। जीवन शैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशिफल गुरुवार के अनुसार 30 जनवरी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठोर निर्णय लेना होगा, जीवन साथी का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, मकान दुकान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मीन राशिफल 30 जनवरी के दिन आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा, जमीन जायदाद के रूके कार्यों में गति आएगी, राजनीति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। धोखा हो सकता है, पुराने मित्रों से भेंट होगी।
Published on:
29 Jan 2025 05:21 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
