5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 6 August: मेष, कर्क समेत 4 राशियों की आर्थिक हालत में होगा सुधार, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 6 August 2024: सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त मंगलवार को है। दैनिक राशिफल का संकेत है मेष, कर्क समेत 4 राशि के लोगों की आर्थिक हालत में सुधार होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य ( Daily Horoscope Tuesday) ...

5 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 6 August 2024 mangalvar

आज का राशिफल मंगलवार 6 अगस्त 2024 मंगला गौरी व्रत दिवस

आज का राशिफल मेष राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Aries)

Aaj Ka Rashifal 6 August: आज का राशिफल मेष राशि 6 अगस्त 2024 के अनुसार मेष राशि वालों की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना लीं हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Taurus)

आज का राशिफल वृषभ राशि 6 अगस्त के अनुसार पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी की ओर आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Gemini)

आज का राशिफल मिथुन राशि 6 अगस्त के अनुसार नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

rashi ratn: राशि से जानें कौन सा रत्न आपके लिए भाग्यशाली

आज का राशिफल कर्क राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Cancer)

आज का राशिफल कर्क राशि 6 अगस्त के अनुसार आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Leo)

आज का राशिफल सिंह राशि 6 अगस्त के अनुसार वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रूके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

आज का राशिफल कन्या राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Virgo)

आज का राशिफल कन्या राशि 6 अगस्त के अनुसार बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ेंः राहु की इन लोगों पर होती है कृपा, लाइफ में नहीं रहती कोई कमी

आज का राशिफल तुला राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Libra)

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 6 अगस्त को सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Scorpio)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 6 अगस्त के अनुसार कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रूकावट दूर होगी।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 4 August To 10 August: नए सप्ताह में मेष समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगी आय, नौकरी में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

आज का राशिफल धनु राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Sagittarius)

दैनिक राशिफल धनु राशि 6 अगस्त के अनुसार धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ेंः

Shivling par kya chadhana chahiye: शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए, जानिए सावन में इन 12 चीजों को अर्पित करने का क्या होता है फल

आज का राशिफल मकर राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Capricorn)

दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार 6 अगस्त को रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 4 August To 10 August: तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों पर धन वर्षा, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल कुंभ राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Aquarius)

मंगलवार राशिफल के अनुसार 6 अगस्त को नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं।

ये भी पढ़ेंः

Rahu Ka Ank 4 : राहु की इन लोगों पर होती है कृपा, लाइफ में नहीं रहती कोई कमी

आज का राशिफल मीन राशि 6 अगस्त ( Daily Horoscope Pisces)

मंगलवार राशिफल 6 अगस्त के अनुसार नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।