
Weekly Love Horoscope:साप्ताहिक लव राशिफल से हम सभी राशियों के प्रेम संबंधों के बारे में जानते हैं। इससे हमें पता चलता है कि किस राशि के लोगों के लिए प्रेम के मामले में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है। तो आइए जानते हैं दीप्ति शर्मा से 13 से 19 जनवरी 2025 तक 6 राशियों तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का लव राशिफल..
तुला राशि वाले इस सप्ताह अपने प्रेमी से मिलेंगे और दोनों अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इसके साथ ही दोनों किसी टूर पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं उनको विवाह और प्रेम के प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन आपको यह भी ध्यान रखने की जरुरत है कि अपने प्रेमी से अत्याधिक उम्मीद भी नहीं रखनी है। बहुत ही सहजता के साथ इस सप्ताह को व्यतीत करना है।
वृश्चिक राशि के प्रेमी जोड़ों को इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। अधिक खर्चों पर भी ध्यान देने की जरुरत है। बिना सोचे समझे कोई कार्य नहीं करना है खासकर पैसे वाला काम, अन्यथा कर्जे में आ सकते हैं। धन लाभ की स्थिति है तो ऐसे में दोनों को सोच समझकर खर्च करने की आवश्यता है। आपका लकी नंबर 7 है।
धनु राशि के लोगों के लिए नए रिश्ते बनने के योग है। जो लोग सिंगल हैं उनको अपना पार्टनर मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों की शादी हो चुकी है वह अपने रिश्ते में कुछ नया कर सकते हैं। साथ ही यह समय आपके पक्ष में है, जो भी आप नया करना चाह रहे हैं उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस दौरान दोनों को भगवान पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आपने अपने प्रेमी के लिए जो कुछ मांगा था उसे भगवान के चरणों में समर्पित करें। आपका लकी नंबर 3 है।
प्रेम के मामले में मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आपका प्रेमी आपकी किसी बात पर नाराज हो सकता है। आपको दोनों के एक दूसरे को समझने की जरुरत है। ऐसे में आप अपने नकारात्म विचारों पर कंट्रोल रखें। दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ने का निर्णय लें और किसी भी तरह की हड़बड़ी में न रहें।
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्यार के मामले में जादू की छड़ी के जैसा रहने वाला है। इस दौरान आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आपके पार्टनर आप पर एकदम फिदा रहेंगे। संभावना है कि आप जो चाहेंगे वह काफी हद तक पूरा होगा। इस दौरान आपके ऊपर भगवान की भरपूर कृपा है। प्रेम के मामले में आपका पार्टनर आप पर अटूट विश्वास करेगा। आपका लकी नंबर 1 है।
मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपने प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा। इस दौरान प्रेमी के लिए किए गए कार्य सफल होंगे। साथ ही प्रेम विवाह होने की संभावना है। क्योंकि आपको अपने माता-पिता का साथ मिल सकता है। आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। दोनों के बीच अगाध प्रेम रहेगा। धन खर्च करने से बचना है। आपका लकी नंबर 1 है।
Published on:
13 Jan 2025 05:52 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
