
Exam Shedule Release : जून के तीसरे हफ्ते से शुरु होंगे B.Com, BA और BSC फाइनल ईयर एग्जाम, जुलाई में शेष परीक्षाएं
इंदौर/ लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ओर से उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, बीकॉम, बीए और बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षाएं जून के तीसरे हफ्ते से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं ओपन बुक पेटर्न पर आधारित होंगी। वहीं, एमकॉम, एमए और एमएससी फाइनल एग्जाम भी इसी के साथ लिया जाएगा।
इस अवधि में जमा करने होंगे परीक्षा फार्म
संबंधित विद्यार्थी इनमें से किसी भी विषय पर परीक्षा को देने के लिये जून के पहले सप्ताह में ऑनलाइन फार्म जमा कर सकता है। अंडर ग्रेजुएशन के पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में ओपन बुक सिस्टम से ही ही ली जाएगी। साथ ही, पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे सेमेस्टर की भी एग्जाम होगी। इस पीजी एग्जाम के फॉर्म जून के पहले हफ्ते में ऑनलाइन ही जमा करने होंगे।
बीबीए और बीसीए अंतिम सेमेस्टर
बीबीए और बीसीए आखिरी सेमेस्टर के एग्जाम जून के तीसरे हफ्ते और दूसरे व चौथे सेमेस्टर की जुलाई के पहले हफ्ते में ओपन बुक सिस्टम से आयोजित की गई है। एमबीए आखिरी सेमेस्टर के एग्जाम जून तीसरे हफ्ते में और दूसरे सेमेस्टर की जुलाई पहले हफ्ते में ओपन बुक सिस्टम पर ही आधारित होंगे।
इतने छात्र होंगे परीक्षा में शामिल
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय में 58 हजार छात्र अंडर ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में शामिल होंगे। 72 हजार छात्र सेकंड ईयर में। 85 हजार छात्र प्रथम वर्ष में। 10 हजार पीजी फाइनल में और 12 हजार छात्र दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे।
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में
Published on:
29 May 2021, 1:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.