इंदौर. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का मध्यप्रदेश का दौरा प्रस्तावित है. वे 16 व 17 सितंबर को इंदौर में रहेंगे. उनके दौरे में प्रदेश को अरबों रुपए के राजमार्गों और सड़कों की सौगात मिलने जा रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का राजमार्गों और सड़कों के शिलान्यास तथा लोकार्पण का कार्यक्रम होगा जिसमें प्रदेश को 11 हजार करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजनाएं सौगात मिलेगी.