23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की फैक्ट्री का नौकर निकला ‘सोनम का लवर’, 5 साल छोटे प्रेमी ने कैसे रची साजिश…

Meghalaya Murder Mystery: सोनम रघुवंशी का पांच साल छोटा लवर ही हत्या का मास्टरमाइंड निकला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 9 Jun 2025, 1:59 PM IST

Meghalaya Murder Mystery

5 साल छोटा राज निकला सोनम का लवर। फोटो- पत्रिका

Meghalaya Murder Mystery: मेघालय में राजा की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। सोनम का लवर राज कुशवाह ही हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।

5 साल छोटा प्रेमी निकला राजा का हत्यारा


जांच में सामने आया है कि सोनम के पिता के द्वारा इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है। यहां पर राज कुशवाह काम करता था। सोनम अक्सर फैक्ट्री में आया करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गया। राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि सोनम ने राज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

11 मई को हुई थी राजा-सोनम की शादी


ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को किराए की स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे। यहां पर दोनों 'लिविंग रूट्स' पुल देखने गए। कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात गुजारी और 23 मई की सुबह वहां से चेकआउट कर गए। इसके बाद से दोनों लापता हो गए। 24 मई को स्कूटर मिला और 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में राजा का शव मिला। जो कि सड़-गल गया था। वहीं, आज सुबह नौ जून को सोनम गाजीपुर में पकड़ी गई।

तीन आरोपी इंदौर से पकड़े गए


शिलांग पुलिस सोनम को रिमांड में लेने के लिए गाजीपुर पहुंचेगी। वहीं, इस हत्याकांड की साजिश रचने वालों और संदिग्धों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-‘जहां मिली थी राजा की बॉडी, वहीं पर मिला…’, इंदौर कपल मामले में बड़ा खुलासा

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक