नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल फिलहाल इतना टाइट चल रहा है कि आईपीएल का 14वां सीजन (IPL Season 14) शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को 15 दिन का आराम भी नहीं मिल सकेगा। भारत और इंग्लैंड (India vs England Series) के बीच पहले टेस्ट, फिर टी20 और अब वनडे सीरीज खेली जा रही है। 3 मैचों की वनडे सीरीज 28 मार्च को खत्म हो रही है। भारत ने इंग्लैंड से सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे (Australia Tour) पर जाकर सभी प्रारूपों की सीरीज खेली थी।