सुबह सादी जलेबी, शाम को खोवा और इमरती
अंकित अग्रवाल ने बताया कि सुबह 7 बजे होटल खुलती है, जिसमें पोहा के साथ मैदा की सादी जलेबियां ग्राहकों को दी जाती हैं। सुबह नाश्ता करने वालों की भीड़ इतनी होती है कि जलेबियां बनते ही खत्म हो जाती हैं। वहीं शाम को खोवा और इमरती बनाई जाती है। इसके लिए दोपहर 2 बजे से ही तैयारियां शुरू करनी पड़ती हैं, तब कहीं जाकर शाम 4 बजे खोवा की जलेबी और इमरती बनना शुरू होती है।